logo

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिले के संबंधित बैंकों को अधिक से अधिक आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर द्वारा जानकारी दी गई कि योजना अंतर्गत बैंकों को कुल 3,776 आवेदन प्रेषित किए गए हैं, जिनमें से 2,666 आवेदन बैंक स्तर पर निरस्त, 921 आवेदन स्वीकृत तथा 784 आवेदनों में ऋण वितरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 189 आवेदन स्वीकृति हेतु तथा 137 आवेदन वितरण हेतु बैंक स्तर पर लंबित हैं।
इस संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में लाभार्थियों से संपर्क न हो पाने अथवा छोटे-मोटे कारणों से आवेदन निरस्त किए गए हैं, उन पर बैंकों द्वारा पुनर्विचार किया जाए। इससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ सुनिश्चित हो सकेगा तथा योजना के अंतर्गत जिले की राज्य स्तर पर अपेक्षित प्रगति दर्ज की जा सकेगी।
-
#JansamparkMP #morena2026

53
1349 views