
आत्मा योजना अंतर्गत उद्यानिकी नर्सरी में कृषक संगोष्ठी आयोजित
आत्मा योजना अंतर्गत उद्यानिकी नर्सरी में कृषक संगोष्ठी आयोजित
आत्मा योजना अंतर्गत उद्यानिकी की नर्सरी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र एवं दशपर्णी अर्क के निर्माण की विधि तथा इनके उपयोग से होने वाले लाभों के संबंध में कृषकों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती से मृदा की उर्वरता बढ़ाने, उत्पादन लागत में कमी लाने एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में जैविक एवं प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
संगोष्ठी में विकासखण्ड सबलगढ़ की ग्राम पंचायत लेकेंजर, बक्सपुर, डवेरा एवं पहाड़ी के लगभग 100 से 120 कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र मुरैना के प्रमुख डॉ. जे.सी. गुप्ता, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. बी.एस. कंसाना, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सबलगढ़, प्रभारी वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी सबलगढ़, आत्मा योजना अंतर्गत बीटीएम एवं एटीएम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena