logo

“साहिबगंज: मदरसा जामेउल उलूम का भवन जर्जर, बच्चों की जान खतरे में”

प्रति,
माननीय जिला पदाधिकारी (DM)
जिला – साहिबगंज, झारखंड

विषय : मदरसा जामेउल उलूम, मास्तापुर मुस्लिम टोला के जर्जर भवन के संबंध में।

महोदय,

निवेदन यह है कि मदरसा जामेउल उलूम, मास्तापुर मुस्लिम टोला, जिला साहिबगंज का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है। भवन की दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं तथा छत की स्थिति भी काफी कमजोर हो गई है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

उक्त मदरसे में अध्ययनरत बच्चों, शिक्षकों एवं आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। बरसात के मौसम में भवन की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे जान-माल की क्षति होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन, साहिबगंज एवं
All India Media Association (AIMA) की ओर से आपसे निवेदन है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मदरसा भवन का शीघ्र निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत अथवा नए भवन के निर्माण हेतु संबंधित विभाग को तुरंत निर्देश देने की कृपा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

आपकी त्वरित कार्रवाई से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, इसके लिए हम आपके आभारी रहेंगे।

सधन्यवाद।

स्थान : मास्तापुर, साहिबगंज

भवदीय,

मोहम्मद सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य
मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन, साहिबगंज एवं
सदस्य – All India Media Association (AIMA)
मोबाइल नं. : 620031771

0
7 views