
नवातला में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित,
नवातला में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकता व संस्कारों का दिया संदेश
चौहटन के सीमावर्ती क्षेत्र नवातला जैतमाल में शनिवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत हीरपुरी के सानिध्य में आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उपखंड अधिकारी निरभाराम कोडेचा ने की, जबकि मुख्य वक्ता भूर सिंह रहे। अपने संबोधन में भूर सिंह ने संघ द्वारा बताए गए पंच परिवर्तन—कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार, स्वदेशी, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण—पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में निरभाराम कोडेचा ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि अर्जून सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संस्कारों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।