
अत्यंत हृदयविदारक एवं अपूरणीय क्षति
सांसद जी सुल्तानपुर की बड़ी भाभी, अर्थात माननीय प्रवीण निषाद जी की पूज्य बड़ी माताजी का गोरखपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। यह दुःखद समाचार न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गहरे शोक का कारण है। उनका जीवन सादगी, संस्कार और अपनत्व की मिसाल रहा, जिसे हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
इस असहनीय दुःख की घड़ी में सुल्तानपुर जनपद से चलकर पहुँचे आदरणीय सुरेंद्र कुमार निषाद गुरुजी, राधेश्याम निषाद, राजकुमार निषाद, प्रदीप कुमार निषाद, धीरज कुमार यादव, सोनू निषाद, नीरज प्रधान, महादेव निषाद, आलोक यादव एवं हैप्पी निषाद ने दिवंगत आत्मा को नम आँखों से अंतिम विदाई दी। दोहरी घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे धार्मिक विधि-विधान एवं सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। वातावरण शोकाकुल था और हर आँख नम, हर हृदय व्यथित। 😭
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल दें। उनका स्नेह, आशीर्वाद और स्मृतियाँ सदैव परिवारजनों के हृदय में जीवित रहेंगी।
ॐ शांति 🙏🕊️