
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश : ग्राम पंचायत पालाचौरई में ग्राम चौपाल का आयोजन कर शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी
म.प्र. शासन के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आव्हान पर म.प्र. जन अभियान परिषद के माध्यम और जन अभियान परिषद द्वारा गठित प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्थाओं और मेंटर तथा छात्र-छात्राओं के जरिए ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा लाभान्वित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर अभियान को सफल बना रहे हैं। ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय कुमार बामने के नेतृत्व एवं उपस्थिति में विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत पालाचौरई में नवांकुर संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव द्वारा अध्यक्ष श्रीमती निमांशी रामपुरे के साथ मिलकर भव्य ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी एवं सहभागिता और उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान, ग्रामीणों को परामर्शदाता श्रीमती योगिता मर्सकोले द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नंबर-13 की अध्यक्ष इशरत मंसूरी द्वारा अभियान की बारीकियों और जमीनी स्तर पर क्रियान्वित होने वाले सभी कार्यों पर आधारित योजना बनाने और स्वीकृत करने पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। ग्रामोदय से अभ्युदय म.प्र. का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करना, सामाजिक चेतना को जागृत करना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। इस अभियान के तहत, ग्राम पंचायत पालाचौरई में आयोजित यह कार्यक्रम जिसमें लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजने और उन्हें जीवंत बनाए रखने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में रोज़गार सहायक राजकुमार डहेरिया, सचिव चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, भारत डहेरिया, निमांशी रामपुरे, सुश्री इशरत मंसूरी, एमएसडब्ल्यू विद्यार्थी दुर्गा उईके, लता उईके, राजकुमार, राधा कहार, सुमन, सुशीला आदि एवं ग्रामीणजन सम्मलित हुए