logo

कोयला श्रमिक सभा (एचएमएस) पेंच क्षेत्र की नवीन कार्यकारिणी घोषित

नागपुर।
कोयला श्रमिक सभा (एचएमएस) का एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन दिनांक 30 जनवरी 2026 को नागपुर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में जेबीसीसीआई सदस्य एवं केन्द्रीय अध्यक्ष वेकोलि शिवकुमार यादव द्वारा पेंच क्षेत्र की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषणा के अनुसार पेंच क्षेत्र में अध्यक्ष पद पर राजेश सूर्यवंशी, महामंत्री पद पर राहुल पाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर हासिम खान (महादेवपुरी भूमिगत खदान) को मनोनीत किया गया।
नवीन मनोनयन के बाद पेंच क्षेत्र के श्रमिकों एवं संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। सभी सदस्य कामगारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की।

53
1583 views