logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सूर्या पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

श्रीडूंगरगढ़।कस्बे के बिग्गाबास स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल में शनिवार को में विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है इसलिए कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा।इस दौरान शाला के अनेक विद्यार्थियों ने सामूहिक एवं एकल नृत्य,नाटक व गायन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गत बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान शाला के शिक्षक दिलीप कुमार मीणा,नदीम चेजारा, बाबूलाल स्वामी, मनीषा दर्जी,अंकिता प्रजापत, वंदिता स्वामी, जगदीश प्रजापत,दिव्या स्वामी एवं नीतू सोनी ने अपनी भागीदारी निभाई।

97
8035 views

Comment