logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीडूंगरगढ़ की मदर के. डी. इंडिया स्कूल में विदाई समारोह धूमधाम से आयोजित

श्रीडूंगरगढ़।कस्बे के मोमासर बास के मदर के. डी.इंडिया उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12 विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।
विदाई समारोह में मुख्य अतिथि पूर्णमल बुडानिया ASI राजस्थान पुलिस, अतिथियों में सूर्या पब्लिक स्कूल के निदेशक मूलचंद स्वामी, मरुधर शिक्षण संस्थान, जेतासर के निदेशक कानाराम गोदारा कुंभाराम घिंटाला, निदेशक जेपीएस पब्लिक स्कूल, सुभाष सिद्ध बाना, प्रधानाध्यापक, शिशु भारती पब्लिक स्कूल, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, प्रोपराइटर जेपी एंटरप्राइजेज, भरत बुडानिया, दिलिप सिंह तंवर, प्रेम सुख प्रजापत, हुणताराम प्रजापत, प्रहलाद सिंह तंवर, गोविंद सिहाग आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की। विदाई समारोह में कक्षा 11वीं की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की, मनोरंजक खेलों का आयोजन किया।
कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का शाला परिवार की ओर से माला अर्पण कर स्वागत सम्मान किया गया
इस अवसर पर शाला ने पिछले तीन वर्षों की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि पूर्णमल बुडानिया ने बोर्ड परीक्षा (10वीं/12वीं) के लिए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखें, शांत और आत्मविश्वासी रहें। यह आपकी प्रतिभा को साबित करने का अवसर है, न कि डरने का। सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
मूलचंद स्वामी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना चाहते हो तो दुसरों की शिकायतें करने से बेहतर है खुद को बदल लें। ...
अपने लक्ष्य के लिए जोशीले और जुनूनी बनिए।
शाला के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों जीवन में नई चुनौतियां आएंगी, लेकिन मेहनत, ईमानदारी और धैर्य से आप किसी भी मंजिल को पा सकते हैं। कभी हिम्मत न हारें।"
"मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। यह स्कूल आपका घर है, आप जब चाहें यहाँ आइए"
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा
विदाई समारोह में मंच संचालन की भूमिका अभिषेक राणा मोमासर ने बेखुबी से निभाई।
शाला के एमडी उदय सिंह ढूकिया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

42
3843 views

Comment