logo

विष्णुपुरी नंबर-2 के उपक्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार राकेश के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह

परासिया।
पेंच क्षेत्र की विष्णुपुरी नंबर-2 खदान में उपक्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत सुनील कुमार राकेश के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर राकेश को भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर सुनील कुमार राकेश का तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया गया। सभी उपस्थितजनों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
विदाई समारोह में विष्णुपुरी खान प्रबंधक राजेंद्र कुमार नेमा, सह प्रबंधक अक्षय शेखर गजके, सेफ्टी ऑफिसर भूपेंद्र सिंह राजपूत, इंजीनियर अनूप शाही सहित श्रमिक संगठन से संजय बावरिया, प्रदीप ठाकरे, सतीश राय, सलमान सिद्दीकी, राजू सल्लाम, महेंद्र पवार, विकेश सिंह, अलीम खान, राजेंद्र डेहरिया, गंगाधर राव मोरे, शिव राय, सुरेंद्र राय, तौसीफ सिद्दीकी, राहुल बिरहा सहित समस्त अधिकारी, माइनिंग स्टाफ, कर्मचारी तथा श्रमिक संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

48
2291 views