logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर जे के मजदूरों का धरना जारी रहा।

कोटा, 31जनवरी/ कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों के धरना स्थल से मीडिया को जानकारी देते हुए कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि 18फरवरी 2025 से जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तरफ 28 साल से 4200 मजदूरों/कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान और ग्रेजयुटी लाभ व नौकरी दिलाने की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले चल रहा जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह, के संयुक्त नेतृत्व में मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना आज शनिवार को 348वे दिन भी जारी रहा।
धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि धरने को कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड गोपाल शर्मा, महिला मजदूर नेता कामरेड रहीसा बानो, राजू देवी, निर्मला बाई, कैलाशी बाई आदि ने सम्बोधित किया।
18फरवरी से चल रहे धरने पर आने वाले मजदूरों की लगातार उपस्थिति दर्ज कर रहे कामरेड महावीर प्रसाद ने धरने में उपस्थित मजदूरों की उपस्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि धरने पर यूनियन के रजिस्टर में 348वे दिन 805जे के मजदूरों और महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है यह सरकार के खिलाफ संघर्षरत जे के मजदूरों की एकता और जुनून 80की उम्र में युवाओं के लिए अपने हक अधिकारो को बचाने के लिए संघर्ष की प्रेरणा देने का काम किया जा रहा है संघर्ष में उम्र नहीं हौसला मायना रखता है यह मजदूर नेता कामरेड हबीब खान ने ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा।
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड उमाशंकर, कामरेड हबीब खान ने कहा कि धरने में लगातार मजदूरों की ताकत को बढ़ता देख प्रशासन हरकत में है सरकार में डर पैदा होता जा रहा है सरकार पुलिस का सहारा ले रही है मजदूरों को डराने के लिए हम जिला प्रशासन और सरकार को बता देना चाहते हैं कि हम आपकी पुलिस से डरने वाले नहीं हैं हम लाल झंडे के क्रांतिकारी सिपाही हैं सरकार से कोई भीख नहीं मांग रहे हैं जे के सिंथेटिक फैक्ट्री में 28साल पहले की गई अपनी मेहनत का बकाया वेतन जो जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तरफ 28 साल से बकाया चल रहा है जिसका भुगतान जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों को करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 2023 में राजस्थान सरकार को जारी कर रखा उसकी पालना सरकार से करवाकर तमाम मजदूरों का बकाया वेतन जो 28साल पहले 260करोड़ रुपयों से अधिक था अब 18%ब्याज जोड़कर 500 करोड़ रुपयों से अधिक बनता है उसको सरकार से भुगतान करवाने और सरकार की गलत नीतियों से परेशान हो रहे मजदूरों को बकाया वेतन भुगतान के साथ साथ राहत भत्ता दिलाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कोटा के सामने लगातार 12महीनों से सैकड़ों मजदूर परिवारों की महिलाएं और बच्चे बुजुर्ग अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे हुए हैं उन्होंने कहा जब तक मजदूरों को सरकार द्वारा बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जाता सीटू के बैनर तले हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा फैक्ट्री की जमीन सरकार ने धरने के दबाव में अपने कब्जे लेली जमीन सरकार के पास है मजदूरों का बकाया वेतन सरकार से जल्द से जल्द भुगतान करवाने को लेकर जिला कलेक्टर महोदय कार्यवाही करे अन्यथा हमें मजबूरन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। लगातार धरने में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और सीटू कार्यकर्ताओं और जे के मजदूरों द्वारा बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है आज भी सैकड़ों मजदूरों द्वारा हाथों में सीटू के झंडे लेकर जिला कलेक्टर होश में आवो मजदूरों का बकाया वेतन सरकार से जल्द कराओ, बीजेपी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी भूमाफियाओं के हाथों में फैक्ट्री की जमीन नहीं जाने देंगे, जे के फैक्ट्री की जमीन मजदूरो को रोजगार दिलाने हेतु उद्योग लगाने के लिए है उद्योग लगाओ जे के फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का 500करोड़ रुपयों से अधिक का बकाया वेतन जल्द भुगतान करो आदि नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान धरने और प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूर परिवार और सीटू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

35
472 views

Comment