logo

छत्तीसगढ़ के वार्ड क्र 41 के पार्षद महोदया डॉ.वीणा चंद्राकर द्वारा अपने क्षेत्र राजीव नगर छावनी भिलाई में नि:शुल्क नेत्र जांच, रक्तदान शिविर का आयोजन

सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी) के दौरान, छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के अखिल भारतीय पालक संघ एवं मोशन फाउंडेशन के द्वारा कई स्थानों पर 'रक्तदान कराया और हेलमेट प्राप्त प्रदान जैसी अभिनव आयोजित की जा रही हैं।

सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा': यह अभियान 2025-2026 में "सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा" और "सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन" जैसी थीम्स पर जोर दे रहा है, जो वाहन चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

यह पहल यह संदेश देती है कि जिस तरह रक्त की हर बूंद कीमती है, वैसे ही मानव जीवन भी अमूल्य है, और हेलमेट का उपयोग इसे सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है।

इसी विचार धारा के साथ आज वार्ड क्र.41 के पार्षद महोदया श्रीमती डॉ.वीणा चंद्राकर द्वारा अपने क्षेत्र राजीव नगर छावनी भिलाई में नि:शुल्क नेत्र जांच बीपी जांच शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कराया प्रत्येक रक्तदान करने वाले को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट प्रदान कराया गया जिसमे समस्त वार्ड वासियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया डॉक्टर द्वारा दिए गए सलाह वह उपचार का लाभ उठाया ।

वार्ड पार्षद का कहना है समय समय पर इस तरह के स्वास्थ शिविर का आयोजन प्रत्येक क्षेत्र में होना चाहिए जनहित हेतु 🙏

55
1356 views