logo

करियर मेले का सफल समापन विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

करियर मेले का सफल समापन, विद्यार्थियों को मिला विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

खाचरोद/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटलावादी मैं आयोजित पांच दिवसीय करियर मेले का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस करियर मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना एवं उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था। मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं भाग लिया।
करियर मेले के दौरान शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, आईटी, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और लक्ष्य के अनुसार करियर चुनने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, विभिन्न कोर्स, प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों एवं रोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला गया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री डॉक्टर मनोज जी विश्वकर्मा ने कहा कि आज के समय में सही करियर का चुनाव अत्यंत आवश्यक है। ऐसे करियर मेले विद्यार्थियों को भ्रम से बाहर निकालकर सही मार्ग दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने केरियर मेले की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉक्टर विश्वकर्मा ने मेडिकल में करियर बनाने संबंधी जानकारी विस्तृत रूप से छात्र छात्रों को प्रदान की ।
अंत में सभी आगंतुकों, विशेषज्ञों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अमृत लाल मईडा ने किया एवं आभार प्रभारी दिलीप वर्शी ने माना। उक्त जानकारी मेला प्रभारी सुनील कुमार सोनावा ने दी।

0
0 views