logo

भवानी मंडी में 1.665 किलो अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: पगारिया पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई

भवानीमंडी सर्किल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पगारिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.665 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया- पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी पगारिया किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गश्त के दौरान सिंहपुर से धनवाड़ा (मध्य प्रदेश) जाने वाले मार्ग पर संदिग्धों की तलाशी ली गई।
इस दौरान पवन पुत्र बद्रीलाल ढोली (23) और बबलू मेघवाल पुत्र लक्ष्मण लाल (23), निवासी बिस्तुनिया पगारिया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 1.665 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले का अनुसंधान थाना गंगधार के थानाधिकारी उपनिरीक्षक अमरनाथ जोगी द्वारा किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Aima media jhalawar







4
529 views