डॉ. आशुतोष गुप्ता ने प्रथम प्रयास में एफएमजीई पास कर बढ़ाया जिले का मान
अंबिकापुर -: सूरजपुर जिला अंतर्गत भटगांव कॉलरी निवासी
डॉ आशुतोष गुप्ता किट्टू ने फारेन मेडिकल ग्रेजुएशन एक्जामिनेशन परीक्षा को प्रथम प्रयास में ही पास कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
एसईसीएल कर्मी नागेन्द्र गुप्ता एवं गृहणी ममता गुप्ता के पुत्र डॉ. आशुतोष ने अपने एमबीबीएस की पढ़ाई रूस के कबारडिनो बालकेरियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरा किया इसके बाद भारत में प्रैक्टिस के लिए अनिवार्य देश में आयोजित कठिनतम परीक्षाओं में से एक एफएमजीई को कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ प्रथम प्रयास में ही पास कर लिया है।
ज्ञात हो कि एफएमजीई 2026 में पूरे भारत से 43933 छात्र शामिल हुए थे उनमें से 10264 छात्र ही पास हो सके आंकड़े देखे तो महज 23 प्रतिशत लोग ही पास हुए हैं इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पहले ही कोशिश में पास होना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। डॉ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने हैदराबाद में रहकर परीक्षा हेतु तैयारी की जिसमें उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ पढ़ाई कर परीक्षा पास किया है।
उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता के सहयोग और आशीर्वाद सहित अपने मामा पंकज गुप्ता और गुरुजनों एवं परिवारजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस सफलता से भटगांव सहित पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है और स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है साथ ही डॉ आशुतोष की यह उपलब्धि मेडिकल क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।