नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता
सैखोवाघाट:-
आज 30 जनवरी 2026 को असम के तिनसुकिया जिले के सदिया के इस्लामपुर और अरुणाचल प्रदेश के लोवर दिवांग वैली के डेकार क्षेत्र में अखिल चंद्र बरुआ द्वारा रचित “अनुपम जीवन की सुरक्षा” शीर्षक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम धौला एवं दिबांग इंफ्रा प्रोजेक्ट के सौजन्य से तथा स्वयंसेवी संगठन सूर्योदय के सहयोग से सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। गैर - सरकारी संगठन सूर्योदय के राजीव लोचन बोरा, चारिंगिया फुकन, शांतनु गोस्वामी, दीपा कलिता, बृष्टि बरुआ, कंकन मणि शर्मा, बिटू गोगोई, सागर बरठाकुर तथा मनुस्मृति शर्मा ने प्रभावशाली अभिनय कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलायी।