logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव सतरंग का आगाज

सेवा में,
संपादक महोदय

विषय :- “सतरंग 2026” वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के सम्बन्ध में।

महोदय,

सारस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज पनकी कानपुर नगर में “सतरंग 2026” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन विद्यालय में 30 जनवरी दिन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार व विद्यालय प्रबंधक श्री श्याम जी निगम व श्रीमती वंदना निगम के द्वारा किया गया।

जिसमें श्री भैव निगम, श्रीमती तरुणा निगम व श्री हर्ष निगम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा की गईं, जिसमें कलयुग, शिव तांडव, रामायण और ऑपरेशन सिंदूर आदि जैसे कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री श्याम जी निगम एवं श्रीमती वंदना निगम ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें इस तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि उनकी प्रतिभा सामने आ सके। उन्होंने अभिभावकों को जोर देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई और उनके लगाव के प्रति कभी बाधा ना बने। वह जिस फील्ड में अपना भविष्य सुनिश्चित करना चाहते हैं उन्हें उस फील्ड में जाने दें और उनका मनोबल बढ़ाएं।

इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती रागिनी निगम ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कल्याणपुर विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने भी बच्चों के कार्यक्रम देखकर विद्यालय प्रबंध समिति को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके के कार्यक्रम उनके स्कूल में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं वह काबिले तारीफ हैं।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रागिनी निगम जी के द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

21
241 views

Comment