logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हत्या या आत्महत्या शाधवी प्रेम बाईसा पहले इंजेक्शन फिर मोत उसके बाद सुसाइड नोट. कया है पुरा मामला

जोधपुर राजस्थान साध्वी प्रेम बाईसा कि अचानक हुई मोत से पुरे राजस्थान को हिला दिया

सोशल मीडिया पर पिछले कई महीनों से चर्चाओं में रहने वाली बाल साध्वी प्रेम बाईसा का जोधपुर स्थित आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. जानकारी के अनुसार आश्रम में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. देर रात पाल रोड स्थित साधना कुटीर आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए और मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और अनुयायियों ने भी जांच की मांग की है.
बचपन से जुड़ा अध्यात्म से नाता
प्रेम बाईसा मूल रूप से बालोतरा जिले के परेऊ गांव की रहने वाली थीं. उनके पिता विरमनाथ ट्रक चालक हैं और माता अमरू बाईसा गृहणी थीं. जब वे मात्र दो साल की थीं तब उनकी मां का निधन हो गया. मां की भक्ति भावना का असर उनके जीवन पर गहरा पड़ा. इसके बाद पिता उन्हें जोधपुर के गुरुकृपा आश्रम ले गए जहां संत राजाराम जी महाराज और संत कृपाराम जी महाराज के शरण में उन्होंने कथा वाचन और भजन गायन के साथ आध्यात्मिक शिक्षा ली.
लोकप्रियता के बाद अलग आश्रम
समय के साथ प्रेम बाईसा भागवत कथा और भजनों के कारण लोगों में लोकप्रिय होती गईं. बाद में वे गुरुकृपा आश्रम से अलग होकर जोधपुर के पाल रोड के पास साधना कुटीर आश्रम में रहने लगीं. इस आश्रम के उद्घाटन में बाबा रामदेव सहित कई प्रमुख संत मौजूद रहे थे. पैतृक गांव परेऊ में भी उन्होंने आश्रम बनवाया जहां धार्मिक आयोजन होते रहे.
विवादों से भी जुड़ा नाम
उनके जीवन में विवाद भी जुड़े रहे. पैतृक गांव में जमीन को लेकर परिजनों के साथ विवाद का मामला पुलिस तक पहुंचा. करीब छह माह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पिता के साथ दृश्य को लेकर सवाल उठे. इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी. साध्वी ने उस वीडियो को लेकर नाराजगी जताई थी.
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा रहस्य
मौत के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई जिसमें सनातन धर्म के लिए जीवन समर्पित करने की बात लिखी गई. पोस्ट में न्याय मिलने की उम्मीद भी जताई गई. इस पोस्ट के बाद समर्थकों में संदेह और बढ़ गया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है.
जुलाई 2025 के वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, जुलाई 2025 में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने उनकी सालों की तपस्या , अध्यात्म , और सौम्य छवि को एक पल में कसौटी पर कस दिया. वायरल हुए वीडियो में उन्हें एक आदमी को गले लगाते हुए दिखाया गया, जिससे उनके अनुयायियों का दिल टूट गया और समाज में तीखी प्रतिक्रियाएं आईं. लोगों को एक साध्वी के तौर पर उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, उन्होंने उनकी कड़ी आलोचना की, जिससे वह अंदर तक टूट गईं. हालांकि, दबी हुई आवाज में उन्होंने अपना पक्ष रखा, लेकिन एक वीडियो ने उनके दिल पर जो जख्म दिए हैं, वे शायद कभी भरे ही नहीं, जिसकी सजा उन्हें दुनिया को अलविदा कह दिया

23
1955 views

Comment