logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएम हेल्पलाइन व आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम औरैया, 29 जनवरी 2026

एस ए अहमद की विशेष रिपोर्ट जनपद औरैया से

जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जूम मीटिंग में सीएम हेल्पलाइन एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदक से अनिवार्य वार्ता कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे संतुष्टि प्रतिशत शत-प्रतिशत हो सके। उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों की समीक्षा स्वयं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है, अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
डीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन में खामियों पर नाराजगी जताते हुए कचरे का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को फार्मर रजिस्ट्री एवं पीएम किसान लाभार्थियों के सत्यापन में तेजी लाने के आदेश दिए गए।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर बीएचएनडी दिवस के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच हेतु बेंच, वजन मशीन सहित आवश्यक उपकरण दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में फॉर्म-6, 7 व 8 के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण एवं अनमैप्ड मतदाताओं को शत-प्रतिशत नोटिस देने के निर्देश भी दिए गए।

13
528 views

Comment