logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री संत गाडगे महाराज हिंदी विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय ने 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया

भुसावल(अखिलेशकुमार) : हिंदी सेवा मंडल द्वारा संचालित श्री संत गाडगे महाराज हिंदी विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय, भुसावल में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी सेवा मंडल द्वारा संचालित महाराणा प्रताप व्यायामशाला समिति के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार संड ने की। प्रमुख अतिथियों के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात कवायत एवं संचलन का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता अधिकार दिवस, कॉपी मुक्त अभियान की शपथ, संविधान प्रतिज्ञा तथा तंबाकू मुक्त अभियान की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित समूह गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
शैक्षणिक वर्ष भर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बी.एल.ओ. के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु विद्यालय के उपशिक्षक श्री डी. एच. वाघुलदे का विशेष सम्मान किया गया।
विद्यार्थियों को मिठाई वितरण कर धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री के. बी. सक्सेना तथा पर्यवेक्षक श्री एम. आर. शहा का अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

17
232 views

Comment