logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महत्वपूर्ण सूचना

बाँदा–अतर्रा मार्ग स्थित खुरहण्ड में एक वृहद सत्संग कार्यक्रम के आयोजन कि स्थिति में बांदा से अतर्रा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनो का दिनांक 30.01. 2026 को प्रातः 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । इस सत्संग के चलते निम्नलिखित प्रकार से यातायात डायवर्जन किया जा रहा है ।*
1. जिन वाहनो को बांदा से अतर्रा या चित्रकूट जाना है वो बांदा-बिलगांव-बिसण्डा होते हुए या बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से होते हुए चित्रकूट जा सकते है ।
2. इसी प्रकार चित्रकूट से बांदा के लिए सभी प्रकार के वाहन चित्रकूट-पहाड़ी बिसण्डा मार्ग अपनाते हुए बांदा आ सकते है । अथवा चित्रकूट से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के द्वारा बांदा आ सकते है ।
3. समस्त कार्यक्रम को देखते हुए बांदा, गिरवां, अतर्रा, व बिलगांव से खुरहण्ड को जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जा रहा है । केवल कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों ही आ जा सकेगें ।
धन्यवाद

14
178 views

Comment