logo

रील बनाते समय बेकाबू हुई कार, युवती की मौत चीमाणा–केलनसर मार्ग पर तेज रफ्तार कार चार पलटी खा गई

फलोदी। फलोदी जिले के चीमाणा–केलनसर मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत की तारबंदी में जा घुसी और करीब 100 फीट तक उछलते हुए चार पलटी खा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार युवक-युवती चलती गाड़ी में रील/वीडियो बना रहे थे, इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।
हादसे में संतोष पुनिया पुत्री कंवरा राम, निवासी कोडिया नाड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत आऊ उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का शव फलोदी मोर्चरी में रखवाया गया है। देर शाम तक परिजन नहीं पहुंचने से आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी।
कार में सवार एक अन्य व्यक्ति शिव पुनिया, निवासी चीमाणा, भी घायल हुआ, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने की सूचना मिलते ही वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
✍️ AIMA मीडिया | रिपोर्ट: रमेश कुमार

24
4578 views