
झाड़ोल के गोदाणा विद्यालय में आयोजित हुआ गुरु उत्सव।
शिक्षा जगत में योगदान हेतु कार्मिकों का हुआ सम्मान।
आज दिनांक 29 1 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- गोदाणा में *गुरु गौरव* उत्सव का आयोजन वीरेंद्र सिंह भाटी- प्रबंधक मेवाड़ विश्वविद्यालय गंगरार (चित्तौड़गढ़) व शिव सिंह चौधरी- करियर क्लाइंब मैनेजमेंट सर्विसेज, उदयपुर के सानिध्य में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तहसील स्तर पर शिक्षा जगत में अपने अमूल योगदान देने वाले 31 कार्मिकों जिसमें प्रधानाचार्य ,उप प्रधानाचार्य, व्याख्याता ,वरिष्ठ अध्यापक, एवं अध्यापकों को प्रशंसा- पत्र ,मोमेंटो बैग,अभिनंदन- पत्र आदि भेंट कर सम्मान किया गया ।इसके पश्चात संस्था प्रधान श्री यशवंत कुमार मीणा ने सभी अतिथियों का पगड़ी व उपारना द्वारा स्वागत कर शब्द सुमन के साथ स्वागत किया। *गुरु उत्सव* के कार्यक्रम में मेवाड़ विश्वविद्यालय गंगरार चित्तौड़गढ़ के प्रबंधन ने अपने विचार रखकर छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़े के प्रति सजग रहकर आगे बढ़कर अध्ययन करना व उच्च योग्यता कर कर अपने जीवन के लक्ष्यौ को पूरा करना के लिए कहा ।एवं गरीब छात्रों की सहायता करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में कैरियर क्लाइंब मैनेजमेंट सर्विसेज के निदेशक ने भी अपने विचार रखकर छात्रों को ध्यान में रखकर अपने अपने कैरियर संबंधी बातें बताइए। कार्यक्रम में श्रीमती रेखा मेहता- प्रधानाचार्य ने गुरु गौरव उत्सव के बारे में जानकारी देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा कार्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुधीर जोशी- झाडोल ,नाजिया शेख -बदराणा, रजनीश तलेतिया-ओडा, भावना गुर्जर- बागपुरा एवं उप प्रधानाचार्य पदम प्रकाश जैन- झाडोल ,चेतन प्रकाश जोशी बदराणा, व राष्ट्रीय शिक्षक संघ उपशाखा -झाडोल के शेर सिंह राणावत भी उपस्थित थे। श्री राणावत ने *गुरु गौरव* उत्सव के कार्यक्रम में सहयोग करने वाले को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रामचंद्र पडिया अध्यापक ने किया।