logo

छत्तीसगढ़ भिलाई शहर सुभाष चौक स्थित मांस-मटन दुकान कब्जामुक्त बनाने लगातार अभियान जारी

नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को बेहतर और व्यवस्थित बनाने को लेकर अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। निगम के बिना अनुमति एवं अनुज्ञप्ति के नागरिको द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान संचालित किया जा रहा है। जिसे हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है।
निगम आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी द्वारा जोन आयुक्त एवं सहायक राजस्व अधिकारियों को अवैध कब्जा हटाने निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार 28 जनवरी को जोन-3 सुभाष चौक में अवैध रूप से संचालित मांस-मटन दुकान को पुलिस बल की उपस्थिति में बेदखल किया गया। दुकान सड़क किनारे एवं चौक पर खोले जाने से आवागमन बाधा उत्पन्न हो रहा था, नागरिको की समस्या एवं सड़क बाधा को देखते हुए अवैध दुकान को हटाया गया। इसी प्रकार जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र के डबरा पारा तिराहा के पास स्थित वेडिंग जोन में अस्थायी रूप से अमिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा था, जिसे निगम के राजस्व एवं बेदखली दस्ता की संयुक्त टीम द्वारा कब्जामुक्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान कार्यपालन अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, बेदखली प्रभारी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनसम्पर्क अधिकारी

5
771 views