logo

मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास: बजरंग बहादुर सिंह

*मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास: बजरंग बहादुर सिंह*

AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज महराजगंज।

महराजगंज 315 विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने आज बृजमनगंज ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न गाँवों से नोटिस प्राप्त होने के उपरांत वेरिफिकेशन हेतु आए मतदाता बंधुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मतदाताओं ने बताया कि ब्लॉक/तहसील पर पहुँचने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय को लेकर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने तत्काल जिलाधिकारी महोदय से वार्ता की और वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी महोदय ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे संबंधित अधिकारी स्वयं गाँवों में पहुँचकर नोटिस कटे मतदाताओं का वेरिफिकेशन कर सकें।

83
2567 views