logo

नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 का वर्चुअल शुभारंभ, सीतामढ़ी सहित सभी आकांक्षी जिलों को संतृप्तता का लक्ष्य सीतामढ़ी।

नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 का वर्चुअल शुभारंभ, सीतामढ़ी सहित सभी आकांक्षी जिलों को संतृप्तता का लक्ष्य
सीतामढ़ी।

नीति आयोग (भारत सरकार) के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का वर्चुअल शुभारंभ नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) द्वारा किया गया। इस वर्चुअल बैठक में देश के सभी 112 आकांक्षी जिलों के जिला पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी, 513 आकांक्षी प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, तथा सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य जन स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना, स्वास्थ्य सेवाओं तक आमजन की पहुंच में सुधार, महिला सशक्तिकरण, टिकाऊ कृषि विकल्प, उन्नत पशुपालन सहित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर विशेष फोकस करना है।
जिला स्तर के 5 प्रमुख सूचकांक
संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत जिला स्तर पर कुल 5 सूचकांक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें—
1. जन्म के समय वजन किए गए जीवित शिशुओं का अनुपात
2. अनुमानित मामलों की तुलना में सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों में तपेदिक (टीबी) मामलों की अधिसूचना दर
3. पिछले एक माह में कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस आयोजित करने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत
4. चालू अवस्था में बालिका शौचालयों से युक्त विद्यालयों का प्रतिशत
5. टीकाकृत पशुओं का प्रतिशत शामिल है।
6.
आकांक्षी प्रखंडों के 6 सूचकांक
वहीं आकांक्षी प्रखंड स्तर पर कुल 6 सूचकांक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें—

1. ICDS कार्यक्रम अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले 6 माह से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का प्रतिशत
2. रिपोर्टिंग माह में आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के मापन की दक्षता
3. चालू शौचालय सुविधा वाले कार्यरत आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत
4. पेयजल सुविधा से युक्त कार्यरत आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत
5. पर्याप्त संख्या में बालिका शौचालय सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत
6. टीकाकृत मवेशियों का प्रतिशत शामिल है।
7.
नीति आयोग द्वारा सभी जिलों एवं प्रखंडों को इन सूचकांकों में पूर्ण संतृप्तता प्राप्त करने का लक्ष्य संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत दिया गया है।

*संपूर्णता अभियान 1.0 की उपलब्धियां*
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में संपूर्णता अभियान 1.0 के अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तर पर 6-6 सूचकांक निर्धारित किए गए थे। इस अभियान में देश के 112 आकांक्षी जिलों में से 23 जिलों तथा 513 आकांक्षी प्रखंडों में से 91 प्रखंडों ने सभी सूचकांकों में संतृप्तता प्राप्त की थी।
*सीतामढ़ी जिला ने भी जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के कुशल नेतृत्व* एवं सभी विभागों तथा पीरामल फाउंडेशन के प्रभावी समन्वय से जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी सूचकांकों में पूर्ण संतृप्तता हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की थी।
सीतामढ़ी से व्यापक सहभागिता
आज आयोजित वर्चुअल बैठक में सीतामढ़ी से जिला पदाधिकारी महोदय के साथ-साथ जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी आकांक्षी जिला वो प्रखण्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, पशुपालन, जीविका विभाग, तथा पीरामल फाउंडेशन के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संपूर्णता अभियान 2.0 को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय, निगरानी एवं लक्ष्य आधारित कार्ययोजना पर विशेष जोर दिया गया।
संपूर्णता अभियान 2.0 के माध्यम से आकांक्षी जिलों एवं प्रखंडों में समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद

3
123 views