logo

चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल।

एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियां, पुलिस का गश्त तक नहीं ऐसा क्यों...?

संवाददाता रितीक शर्मा

टहला। पुलिस थानांतर्गत गोलाकाबास में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोर-बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। चोरों को अब पुलिस का जरा भी डर नहीं बचा है। इसका जीता-जागता प्रमाण मंगलवार-बुधवार की रात ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ अज्ञात बदमाश सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए, तो वहीं रविवार-सोमवार की रात शिवालय से शिव पीठ चुरा ले गए थे।
जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर पुलिस कब अंकुश लगा पाती है।

पीड़ित ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि मंगलवार सायं साढ़े 4 बजे दुकान बंद करके घर गया और बुधवार सुबह दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरे मिले एवं चांदी सोने के आभूषण फरार मिले और दुकान के पीछे के गेट टूटे खुले मिले जिसके बाद पीड़ित ने टहला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
पीड़ित ने जानकारी में बताया कि दुकान के 20 मीटर दायरे में शिव मंदिर से रविवार- सोमवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने शिव पीठ भी चुरा ले गए थे लेकिन पुलिस का ना तो गश्त ना कार्रवाई।

टहला थानाधिकारी का कहना है ज्वैलर्स की दुकान से हुई चोरी घटना स्थल पर जांच के लिए टीम भिजवा दी गई है। इसके अलावा रविवार रात को हुई शिव पीठ चोरी की जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी।

ऐसे में देखने वाली बात यह है कि लगातार एक के बाद एक हो रही चोरियों पर आखिर पुलिस कब अंकुश लगा पाती है।


210
6662 views