logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद : इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के डी ब्लॉक मेला मैदान में बड़ी धूम धाम से मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व उत्तरायणी मकरैणी महोत्सव|

दो दिवसीय उत्तरैणी मकरैणी कौथिग 24 और 25 जनवरी 2026 को उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी) द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया गया दो दिवसीय उत्तराखंड का लोकपर्व उतरैणी मकरैणी कौथिग। समिति अध्यक्ष जितेंद्र देवलियाल ने बताया गढ़-कुमाऊं की साझा संस्कृति है कौथिग, लोनी विधान सभा छेत्र इंद्रप्रस्थ गाजियाबाद में हर साल जनवरी में कौथिग का आयोजन किया जाता है, यह सांस्कृतिक मेला उत्तराखंड के गढ़वाल, कुमाऊँ एवं जौनसार की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने का एक अनूठा प्रयास होता है, इस बार यह छठा कौथिग मेला था, मेले के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी पुरानी संस्कृति, रीति-रिवाज और विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाता है,साथ ही प्रवास में रह रहे सभी उत्तराखंडी लोगों को कौथिग आयोजन के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति से जोड़ा जाता है। उत्तराखंड की लोक गायिका रेशमा शाह, हेमा ध्यानी, प्रीती गुसाईं एवं लोक गायक कैलाश कुमार, मुकेश कठैत, बिशन हरियाला, प्रकाश काला ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी ,प्रथम दिन मेले में भाजपा नेता अर्जुन राणा जी,विकास भाटी जी, दूसरे दिन मेले में ,कृष्णानंद पासवान जी मंत्री बिहार सरकार, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी, अधिवक्ता दिल्ली हाई कोर्ट श्री संजय शर्मा दरमोड़ा जी सहित सामाजिक सरोकारों से जुड़े सामाजिक संस्थाएं एवं सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

7
743 views

Comment