
बैंकिंग न्यूज महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित
पवार की विमान हादसे में मौत हो गई
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान मुंबई से बारामती जाते समय लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया
विमान खेतों में गिरते ही आग लग गई और इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई हादसे के वक्त विमान लैंडिंग स्ट्रिप छोड़कर बगल के इलाके में गिरा और पांच धमाके हुए
मिली जानकारी के अनुसार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार नहीं रहे बुधवार को मुंबई से बारामती जाते हुए उनका प्लेन लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया खेतों में क्रैश हुआ यह विमान गिरते ही पूरी तरह जल गया इसके कारण इस विमान सवार सभी पांच लोगों (अजित पवार सहित) की मौत हो गई चश्मदीदों ने बताया कि लैंडिंग की कोशिश करते वक्त विमान लड़खड़ाया और पल भर में हादसे का शिकार हो गया
एनसीपी नेता अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे इलाके में चुनाव प्रचार के चार कार्यक्रमों में शामिल होना था जहां हादसा हुआ वो बारामती के आसपास का इलाका है खेतों में विमान गिरा विमान जैसे ही जमीन पर गिरा तुरंत उसमें आग लग गई मलबे से धुआं निकलता देख और आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे
क्रैश होने के बाद पांच धमाके हुए
अजित पवार का विमान लैंडिंग स्ट्रिप छोड़कर बगल मौजूद इलाके में गिर गया लैंडिंग करते वक्त ही विमान का कंट्रोल गड़बड़ हो गया चश्मदीदों ने बताया कि लैंडिंग की कोशिश करते वक्त विमान लड़खड़ाया और पल भर में हादसे का शिकार हो गया. क्रैश होने के बाद करीब पांच धमाके हुए और विमान आग का गोला बन गया. हादसे के बाद प्लेन पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गया