महराजगंज में फुलमनहा की शानदार जीत, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
महराजगंज/बृजमनगंज।
रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहा के खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को महराजगंज और फुलमनहा की टीमों के बीच खेला गया।
फाइनल मुकाबले में फुलमनहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महराजगंज की टीम को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच की शुरुआत से ही फुलमनहा के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया।
फाइनल मैच में फुलमनहा टीम के खिलाड़ी विवेक को ‘मैंन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया, जबकि महराजगंज टीम के खिलाड़ी अभय को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी रहे। उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
संवाददाता :- सेठ