बिना कुदाल फावड़ा और तसला के बरनहवा में मजदूर कर रहे मनरेगा कार्य
नौतनवा।
गरीबों को गांवों में रोजगार देने वाली शासन की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग नहीं किए जाने से नौतनवा ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पूर्व में की गई शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से एनएमएमएस एप पर घर बैठे श्रमिकों की फर्जी हाजिरी भर लाखो का गोलमाल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरनहवा में महेंद्र के खेत से अमरेंद्र के खेत तक नाला खुदाई कार्य हो रहा है। जहां प्रतिदिन एनएमएमएस पोर्टल पर 80 से अधिक मजदूरों का हाजिरी दर्ज हो रही है,वहीं हैरान की बात है कुल 10 मस्तरोल संख्या में एक भी मस्टरोल में अपलोड फोटो में पुरुष मजदूर नहीं दिख रहे जबकि पुरुष मजदूरों की हाजिरी दर्ज हो रही हैं।अपलोड फोटो में वही आठ दस मजदूरों को इधर उधर करके फोटो लिया गया है किसी भी फोटो में किसी भी मजदूर के हाथ में न कोई कुदाल न फावड़ा और न ही अन्य समान है। हैरानी की बात यह है की मस्टरोल संख्या 6885 में जो मजदूर दिख रहे हैं वह इस कपकपाती ठंड में भी किसी भी मजदूर के शरीर पर गर्म कपड़ा नहीं है, और तो और कुछ मजदूर हाफ कपड़े पहने दिख रहे हैं, तो कहीं न कहीं फोटो गर्मी के मौसम का है, चुकिं इस जनवरी के महिने में कोई गर्म कपड़ा न पहनें ऐसे सम्भव नहीं है। ऐसे में इस कार्य पर बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है।
दूसरा मामला
ऐसे से में ग्रामीणों का आरोप है कि हाजिरी किसी और की और फोटो किसी और की अपलोड हो रहा है, और मजदूर के संख्या में बड़ा हेरफेर हो रहा हैं। सवाल यह उठ रहा है कि बिना कुदाल, फावड़ा और तसला के मजदूर काम कैसे कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सेवक और ब्लाक जिम्मेदार अधिकारियों के सांठगांठ से नौतनवा ब्लाक में मनरेगा खुब धांधली हो रही है। अब देखना होगा कि मामला जब अधिकारियों के संज्ञान में आयेगा तो क्या कार्रवाई होती है।
इस सम्बन्ध में एपीओ ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी।