logo

शहर में 15 मिनट तेजबारिश से ठंडक बढ़ी, बकानी क्षेत्र में तेज हवा से धनिए की फसल आडी पड़ी

जिले में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। शहर सहित कई स्थानों पर 15 से 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। दहीखेड़ा में बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। बकानी में तेज हवा से धनिए की फसल आडी पड़ गई। वहीं मनोहरथाना, मिश्रौली में भी फसलों को आंशिक नुकसान हुआ। जिले के अकलेरा, पनवाड़, रायपुर, असनावर, चौमहला, मिश्रौली क्षेत्र में भी बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई।
शहर में मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट तक हुई तेज बारिश से ठंडक बढ़ गई और जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह से ही मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे थे। कभी बादल छा रहे थे तो कभी धूप निकल रही थी। दोपहर करीब 1 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुरुआत में हल्की बारिश हुई, जो कुछ ही देर में तेज हो गई। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। अचानक हुई बारिश से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा, खासकर दुपहिया वाहन चालक बारिश में भीग गए।
हालांकि बारिश थमने के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन मौसम में ठंडक बनी रही। हिमांशु शर्मा, मौसम वैज्ञानिक शहर सहित जिलेभर में तीन दिन आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलने का दौर चलता रहेगा। इससे बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरने से सर्दी बढ़ने के आसार हैं। इस मौसम में फसलें आडी पड़ने की संभावना रहती है। गेहूं सहित अन्य फसलों में नुकसान होता है। इससे फसलों को बचाने के लिए किसानों प्रयास करने होंगे। कृषि विभाग की ओर से भी एडवाइजरी जारी की है।
Aima media jhalawar








11
954 views