द नॉलेज पार्क अकादमी नवाबगंज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस.
नवाबगंज सिरदला स्थित द नॉलेज पार्क अकादमी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही विद्यालय की ओर से एक आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसके माध्यम से शिक्षा, स्वच्छता, शराबबंदी, खेल एवं सोशल मीडिया के सही उपयोग जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया।
झांकी ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर उदय कुमार, प्रिंसिपल नविन कुमार, शिक्षक प्रवीण कुमार बच्चों सहित अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।