राष्ट्रीय कार्यालय भ्रष्टाचार निवारक समिति (BNS)
आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय मंगरौली रोड जेवर भ्रष्टाचार निवारक समिति की तरफ से ध्वजारोहण प्रोग्राम रखा गया तथा सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुंदर सिंह निर्मल ने कहा कि आज हम सभी भ्रष्टाचार निवारक समिति के पदाधिकारी व सदस्य गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं यह दिल केवल एक तारीख नहीं बल्कि हमारे संविधान व लोकतंत्र और हमारे स्वाभिमान का उत्सव हैं 26 जनवरी 1950 को भारत ने स्वयं को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया| इसी दिन हमारे देश को संविधान मिला जो हर नागरिक को समान अधिकार स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है| इस पावन अवसर पर हम संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ भीम राव अम्बेडकर जी और समा के सदस्यों को दिल से आभार व्यक्त करता हूँ इस मौके पर जिला अध्यक्ष आजाद गौतम, तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव तेजपाल शांत,ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम,नगर अध्यक्ष सोनू कुमार, तहसील अध्यक्ष टप्पल राकेश कुमार,नगर अध्यक्ष जेवर नीरज कुमार,अल्पसंख्यक तहसील अध्यक्ष डॉ साकिब,आदि मौजूद रहे