श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, मुजफ्फरा बागड़पुर (हापुड़) में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह
जनपद हापुड़ के ब्लॉक सिम्भावली क्षेत्र के अंतर्गत गांव के स्कुल
में 77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शोभा अग्रवाल जी ने श्री शैलेन्द्र कुमार अग्रवाल जी के साथ राष्ट्रध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। संपूर्ण वातावरण वंदे मातरम् और भारत माता के उद्घोष से गूंज उठा।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन उपरांत छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत एवं रोंगटे खड़े कर देने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गईं,जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र प्रेम से भावविभोर कर दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस से स्वेच्छिक सेवा निवृत्त विशिष्ट अतिथि श्री शयोबीर सिंह नागर ने विद्यालय विकास हेतु 50,000 रुपये की नकद सहायता प्रदान की।साथ ही उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को क्रमशः1100, 500 एवं 500 की पुरस्कार राशि प्रदान की।सेवानिवृत्त गणतंत्र नायक कर्नल ओंमकार शर्मा ने विद्यार्थियों को गणतंत्र का अर्थ, सेवा, सुरक्षा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता का प्रेरणादायी संदेश दिया।प्रबंधक डॉ. सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन एवं सर्वांगीण विकास हेतु समिति के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने विद्यालय की प्रगति एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला