logo

शिक्षक चतरसिंह गेहलोत को मिला टीचर हीरो सम्मान

शिक्षक चतरसिंह गेहलोत को मिला ‘टीचर हीरो’ का सम्मान

निवाली बड़वानी।
राज्य शिक्षा केंद्र के सहयोग से संचालित इंग्लिश ओलिंपियाड कार्यक्रम के अंतर्गत निहार शांति की पाठशाला (इंग्लिश फन वाला) द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए अंग्रेज़ी सीखने–सिखाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जहां विद्यार्थियों को इंग्लिश ओलिंपियाड द्वारा अंग्रेज़ी सीखने में सहयोग मिल रहा है, वहीं शिक्षकों को भी इस नवाचार से सक्रिय रूप से जोड़ने हेतु ‘टीचर हीरो’ गतिविधि का आयोजन किया गया।

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 100 से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता की, जिसमें बड़वानी जिले से एकमात्र शिक्षक चतरसिंह गेहलोत का चयन हुआ। उन्हें यह सम्मान इंग्लिश ओलिंपियाड के विभिन्न चरणों को विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने, उन्हें हल कराने तथा स्वयं सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रदान किया गया।

पूर्व वर्षों में भी शिक्षक चतरसिंह गेहलोत द्वारा इंग्लिश ओलिंपियाड के साथ निरंतर और उल्लेखनीय सहभागिता की गई थी। इसी सक्रिय योगदान के आधार पर इस वर्ष भी उन्हें ‘टीचर हीरो’ शिक्षक सम्मान से विभूषित किया गया। उल्लेखनीय है कि बड़वानी जिले में यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे एकमात्र शिक्षक हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद, दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच, टीचर अवेयर ऑर्गेनाइजेशन (संस्थापक: डॉ. वी.के. सिंह चौरसिया, भोपाल), दिव्यांग जगत के संपादक श्री उत्तम जैन सहित उनके सहयोगी शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

गौरतलब है कि निहार शांति की पाठशाला (इंग्लिश फन वाला) द्वारा इस वर्ष प्रत्येक विद्यालय से उनकी सफलता की कहानी भी आमंत्रित की गई थी, जिसमें शिक्षक चतरसिंह गेहलोत द्वारा लिखी गई कहानी को प्रथम स्थान पर प्रकाशित किया गया था।

यह सम्मान शिक्षक चतरसिंह गेहलोत की शैक्षणिक प्रतिबद्धता, नवाचार और समर्पण का प्रमाण है, जो जिले के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बना है।

33
1943 views