logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झुग्गी-झोपड़ियों में पहुँचा संविधान का संदेश, बच्चों को बताए अधिकार और यातायात नियम

झुग्गी-झोपड़ियों में पहुँचा संविधान का संदेश, बच्चों को बताए अधिकार और यातायात नियम

हनुमानगढ़ I (राजेश खारड़ू)पुलिस अधीक्षक , के निर्देशानुसार विधा पुलिस पाठशाला द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झुग्गी-झोपड़ियों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों, उनके अधिकार-कर्तव्यों तथा यातायात नियमों की सरल व रोचक तरीके से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उस वर्ग तक संविधान की भावना पहुँचाना था, जो प्रायः मुख्यधारा की जागरूकता गतिविधियों से वंचित रह जाता है। पुलिस कर्मियों ने बच्चों को बताया कि संविधान केवल किताब नहीं, बल्कि हर नागरिक की सुरक्षा, समानता और सम्मान की गारंटी है। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाकर स्वयं और दूसरों की जान कैसे सुरक्षित रखी जा सकती है इस पर भी विस्तार से समझाया गया।

इस अवसर पर विनोद लेघा ने झुग्गी-झोपड़ियों में बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। उन्होंने कहा कि “संविधान की जानकारी सबसे पहले उन्हीं बच्चों तक पहुँचना जरूरी है, जो कल देश का भविष्य बनेंगे। जागरूक नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखते हैं।”

स्थानीय अभिभावकों और बच्चों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को यातायात संकेतों की पहचान, हेलमेट व सीट-बेल्ट के महत्व और सुरक्षित पैदल चलने के नियमों का अभ्यास भी कराया गया।

विधा पुलिस पाठशाला की यह पहल न केवल कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ाती है, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति के बच्चों में नागरिक जिम्मेदारियों की समझ भी विकसित करती है जो एक सशक्त और जागरूक भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

32
19920 views

Comment