logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत गरूडोल में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

दिनांक 26 1 2026 को ग्राम पंचायत गरुड़ोल में सभी स्कूल आंगनबाड़ी केदो में ध्वजारोहण के पश्चात अमृत सरोवर में मननिया सरपंच श्रीमती मानमती जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके पश्चात माध्यमिक शाला प्रांगण में माननीय जनपद सदस्य श्री रामनरेश जी के मुख्य अतिथि में तथा मन्निया सरपंच श्रीमती मनमती मरकाम जी के अध्यक्षता में बच्चों के द्वारा सुंदर सुंदर देशभक्ति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।तथा ग्राम पंचायत गरूडोल के आश्रित ग्राम बालशिव में भी सरपंच जी अध्यक्षता में बच्चों के द्वारा सुंदर सुंदर देशभक्ति गीत, डांस व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामचरण सिंह जी ग्राम पटेल,श्री शिवप्रसाद आयम जी पूर्व सरपंच,श्री लाल साय सिंह जी,श्री रमेश मिंज जी वार्ड पंच,श्री गंभीर सिंह जी, महेंद्र सिंह जी,मंगल सिंह पोया जी,बलराम सिंह जी, दीनदयाल सिंह जी, सचिव श्री प्रमोद कुमार सिंह जगत जी,श्री समय लाल सिंह जी रोजगार सहायक, श्रीमती मीरा सिंह जी मितानिन,कमला,श्रीमती, श्रीमती सुशीला सिंह प्रधान पाठक मिडिल स्कूल, श्री रघु प्रताप सिंह जी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, शिक्षक तराम देव राजवाड़े जी, रमेश सिंह पोर्ते जी तथा भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन सम्मानीय श्री हजरत अली सर जी के द्वारा किया गया।
तथा ग्राम बालशिव में श्री शिवप्रसाद सरूता जी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला, लिकेश कुमार, नवल सिंह वार्ड पंच, प्रेमवती तथा भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम का सफल संचालन श्री वीरेन्द्र खर्रे जी शिक्षक के द्वारा किया गया। तत्पश्चात बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

60
3140 views

Comment