
77 वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस के तीन अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
चंडीगढ़26/1/26 अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए चंडीगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विसेज़) से सम्मानित किया जाएगा। भारत के राष्ट्रपति द्वारा इन अधिकारियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित अधिकारियों में आईजीपी, यूटी चंडीगढ़ पुष्पेंद्र कुमार (आईपीएस) शामिल हैं। वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार वर्तमान में यूटी चंडीगढ़ में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर कार्यरत हैं।
स्थानीय मलोया थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 11 फरवरी 1992 को एएसआई के रूप में सेवा शुरू किया था और वर्तमान में एसएचओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं। तीसरे सम्मानित अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरिंदर पाल को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति पुलिस अवार्ड प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों को अल्फा न्यूज़ इंडिया ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।।