logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी मिल्कीपुर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर



मिल्कीपुर (अयोध्या)।
26 जनवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर का शाम 7:00 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया।

सीएमओ ने ओपीडी संचालन, औषधियों की उपलब्धता, कोल्ड चेन प्वाइंट, तथा आकस्मिक सेवाओं के अंतर्गत 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति का सूक्ष्मता से जायजा लिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के विभिन्न कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष, ऑपरेशन कक्ष का अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों एवं इंस्ट्रूमेंट्स की जानकारी ली गई। वहीं अस्पताल के वार्डों की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

24
79 views

Comment