logo

प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया।
प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख अर्चना देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी नारायण सोरेन, एन.के.पी. हाई स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मेहता, स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह, मोहम्मदगंज पंचायत सचिवालय में मुखिया कमला देवी तथा मंडल भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मिठाई वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी लोगों में देशभक्ति का उत्साह और उमंग देखने को मिला।

76
2161 views