logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

77वॉ गणतंत्र दिवस का पर्व समूचे भारत में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

आज देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। राजधानी से लेकर छोटे कस्बों और गांवों तक तिरंगा शान से फहराया गया। सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर देश के संविधान निर्माताओं को याद करते हुए लोकतंत्र, समानता और न्याय के मूल्यों को दोहराया गया। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड प्रस्तुत की गई, जिसने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना भर दी।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं। आम जनता में गणतंत्र दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
77वां गणतंत्र दिवस देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतीक बनकर सामने आया।

16
350 views

Comment