logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गणतंत्र दिवस की धूम, स्कूलों में हुए रंगारंग कार्यक्रम


सोमवार को पूरे शहर में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। सुबह से ही सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडा फहराया गया मिठाइयों को बांटकर खुशियों को साझा किया गया। इसी मौके पर सभी स्कूलों में भी झंडा फहराया गया। बहराइच शहर में स्थित इस्लामिक नर्सरी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया गया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अब्दुलरहमान खान ने बच्चों को गणतंत्र और संविधान का महत्व बताया और संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को याद किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक एडवोकेट मन्नान, एडवोकेट अब्दुल हसीब अंसारी, पूर्व चेयरमैन हाजी तेजे खान ,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि नूर आलम और तमाम शिक्षकगण मौजूद रहे।

32
285 views

Comment