आज दिनांक 26 जनवरी 2026 सोमवार को यूनिक एकेडमी कुक्षी में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 सोमवार को यूनिक एकेडमी कुक्षी में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि श्री श्याम सुंदर गुप्ता ( सेवानिवृत्ति व्याख्याता)* द्वारा झंडा फहराया गया एवं मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ विकसित भारत की संकल्पना से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया, साथ ही छात्र-छात्राओं को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक चितरंजन पांडा द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि अनुशासित छात्र आगे चलकर अनुशासित नागरिक बनता है और अनुशासित नागरिक राष्ट्र के नवनिर्माण एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं । इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री हरजी पाटीदार भी उपस्थित थे ।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर उपस्थितजनो का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय कि प्राचार्या श्रीमती स्मरिता पंडा द्वारा आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के श्री जयगोपाल पाटीदार एवं शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे।