लखनऊ में UGC के नए क़ानून का विरोध, छात्रों व शिक्षकों में नाराज़गी
लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू किए गए नए क़ानून के विरोध में लखनऊ में भी असंतोष देखने को मिला। विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से जुड़े छात्र संगठनों व शिक्षक संघों ने अलग-अलग स्थानों पर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह क़ानून शिक्षा व्यवस्था की स्वायत्तता को कमजोर करता है और इससे छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार और UGC से नए क़ानून को वापस लेने या उसमें संशोधन करने की मांग की। वहीं प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो विरोध और व्यापक रूप ले सकता है।
विनय मिश्रा
आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन
बक्शी का तालाब
लखनऊ