logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

77वें गणतंत्र दिवस पर आमदार नरेंद्र मेहता का शहरवासियों को धन्यवाद

मीरा-भायंदर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जताया आभार
मीरा-भायंदर शहर में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय, कर्मठ और विकास पुरुष आमदार श्री नरेंद्र जी मेहता ने समस्त शहरवासियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
हाल ही में संपन्न हुए मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव में आमदार नरेंद्र मेहता के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस शानदार विजय को जनता की विकास पर मुहर बताते हुए श्री मेहता ने कहा कि यह जनादेश शहर के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित के कार्यों को समर्पित है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली शक्ति जनता में निहित है और मीरा-भायंदर की जनता ने एक बार फिर विकास, विश्वास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देकर भाजपा को विजयी बनाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में और तेज़ी से कार्य किए जाएंगे।
आमदार नरेंद्र मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मतदाताओं को इस जीत का वास्तविक सूत्रधार बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि यह विजय सामूहिक मेहनत और जनसमर्थन का परिणाम है।
AIMA MEDIA से दीपक राजपुत की रिपोर्ट

24
638 views

Comment