logo

बौसी उत्तरी मंडल भाजपा कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बौसी उत्तरी मंडल अंतर्गत कुदरो स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय मंडल अध्यक्ष श्री अवधेश मिश्रा जी के द्वारा पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री श्री संजीव गुप्ता जी, श्री गौतम शाह जी, श्री पंकज नारायण देव जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

46
1300 views