गंगीरी के लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
गंगीरी स्थित लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की देशप्रेम से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चुन्नीलाल पाठक, डॉ. सी.वी. सिंह, प्रबंधक संजय पाठक, प्राचार्य शेर सिंह सहित कुलदीप सिंह, मनीष यादव, दीपक पाठक, अमन पाठक, सौरभ, शिष्टी, यति, उपासना, डौली, मनोरमा, अनु वर्मा, विनय कुमार, मनोज, रामखिलाड़ी, खुबेंद्र सिंह, चंद्रेश, अवधेश आदि लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।