logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुडोली में फहराया गया तिरंगा, डॉक्टर व स्टाफ रहे मौजूद

डुडोली, अलीगंज लखनऊ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुडोली, लखनऊ में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र ब्रिज सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। डॉ. पुष्पेंद्र ब्रिज ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान के मूल्यों को अपनाने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

विनय मिश्रा
आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन
बक्शी का तालाब, लखनऊ

23
704 views

Comment