logo

मरम्मती के दौरान मिट्टी के घर का दीवाल गिरा महीला समेत तीन घायल

मोहम्मदगंज के रसूलपुर में मरम्मती के दौरान मिट्टी का घर ढहा, महिला सहित तीन घायल, एक की हालत गंभीर
मोहम्मदगंज। पलामू।झारखंड
प्रखंड अंतर्गत लटपौरी पंचायत के रसूलपुर गांव में रविवार की सुबह मरम्मती के दौरान मिट्टी का पुराना घर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में मौजूद तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह घर रसूलपुर निवासी हबीब खान का था। हादसे में हबीब खान, उनकी पत्नी यास्मीन बीबी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी वाहन से हैदरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों के अनुसार यासमीन बीबी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिसको बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि हबीब खान अत्यंत गरीब हैं। उनका घर काफी पुराना व मिट्टी का था। बताया जाता है कि उन्होंने कई बार अबुआ आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य के लिए आवेदन दिया था। लेकिन अब तक इसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। मुखिया उमेश राम ने घटनास्थल का जाएजा लेने के बाद बताया कि इस संबंध में प्रभावित परिवार से आवेदन प्राप्त हुआ है। मगर 2024 के बाद अबूआ आवास योजना की स्वीकृति प्रदान करने का काम बंद हो गया है। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वेक्षण सूची में इनका नाम शामिल किया गया है। इसकी भी स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। स्वीकृति प्राप्त होते ही प्रभावित परिवार को आवास योजना का लाभ उपलब्ध करा दिया जाएगा।

0
0 views